FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पोस्टल बैलट मतदान वीडियो निकली सही, वीडियो में मतदान करने वाले जवानों की हुई पहचान,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ : मतदान के बाद उत्तराखंड में फर्जी ढंग से पोस्टल बैलेट मतदान की वायरल वीडियो पर मचे घमासान पर उत्तराखंड पुलिस ने विराम लगाने की तैयारियां कर ली है।  पिथौरागढ़ पुलिस ने जांच करते हुए वीडियो बनाने वाले जवानों का पता लगा लिया है। पुलिस के अनुसार वीडियो बनाकर वायरल करने वाले जवान दो कुमाऊं रेजिमेंट के है। वीडियो को जवानों ने जम्मू में बना कर वायरल किया है। जम्मू कश्मीर से डीडीहाट के जिस व्यक्ति को सबसे पहले वीडियो भेजी गई उसकी भी पहचान हो चुकी है। पुलिस ने जवानों को एक सप्ताह के भीतर यहां आने का नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने शुरुआती जांच का खुलासा करते हुए बताया कि वीडियो में नजर आ रहे चार जवानों की पहचान हो चुकी है। पहचाने गए चारों जवान दो कुमाऊँ रेजीमेंट से हैं। जिन्हें एक सप्ताह के भीतर डीडीहाट बुलाए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया है। यहां आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि जम्मू से डीडीहाट के जिस व्यक्ति को सबसे पहले वीडियो भेजी गई थी उस व्यक्ति की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि उत्तराखंड मतदान बीतने के बाद डीडीहाट में पोस्टल बैलेट पर फर्जी ढंग से मतदान करने की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से विपक्ष की साजिश बताते हुए इसकी जांच की मांग को लेकर बयान बाजी और शिकायतें की गई। वहीं भाजपा ने भी वीडियो को फर्जी करार देते हुए कांग्रेस पर षड्यंत्र के आरोप मढ़े। बीते कई दिनों से दोनों पक्षों में वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा जिस बीच कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने शुरुआती जांच का खुलासा किया है।

Share This News