पौडी में भारी बारिश से भूस्खलन,51 बकरियां 3 गाय व 4 बैल मलबे में दबे,बचाव व राहत कार्य जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात से यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है, हालात ऐसे हैं कि थोड़ी सी ही बरसात में जीवन बचाना मुश्किल पड़ता जा रहा है खिरसु से ब्लॉक में हुई लगातार भारी बरसात के बीच एक दुखदाई खबर आ रही है जहां पर 50 से अधिक पशुओं की जनहानि होने का समाचार मिलना है पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सात अगस्त को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया कि नवगाँव ख़िरसु ब्लॉक में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन होने से आये मलबे की चपेट में एक गौशाला के आने से 51 बकरियां, 04 बैल और 03 गाय दब गई है व एक गाय व एक बछड़ा घायल है। मामले की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम HC दीपक मेहता के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। स्थानीय लोगो द्वारा पूर्व में ही कुछ मृत बकरियों को निकाल लिया गया था ,रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 10 मृत बकरियों को निकाल कर ग्रामीणों के सुपर्द किया सर्च अभियान जारी है।

