प्रदेश का पहला शासकीय जिला गौशाला बनेगा
न्यूज लाइव संवाददाता मुकेश भारती
कवर्धा,मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन , राष्ट्रीय सूचना प्रसारण आयुक्त अरविन्द तिवारी ने निर्णय का किया स्वागत l
कवर्धा- जिले को एक और सौगात मिलाने जा रही है। जल्द ही प्रदेश का पहला गौशाला का भूमिपूजन होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए बोड़ला ब्लॉक के पचराही में 24 आकार जमीन चिन्हांकित कर ली गई है । भूमिपूजन में मुख्यमंत्री के आने की सम्भावना है।
अल्प वर्षा के कारण मवेशी मालिकों को पशु पालन व चारागाह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालन की ओर रुचि लोगों में कम होने लगी है। इन सभी कारणों को ध्यान मे रखकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बोड़ला विकास खण्ड के वनांचल ग्राम पचराही जो पुरातात्विक दृष्टि से अलग पहचान बना रखी है। यहां सरकार प्रदेश के प्रथम शासकीय गौशाला बनाने जा रही है। राज्य शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है और 2 करोड़ 14 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृति कर दिया गया है।
24 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी गौशाला
यह गौशाला बोड़ला तहसील के पटवारी हल्का नम्बर 07 के खसरा नम्बर 128 के अंश 24.48 एकड़ जमीन पर निर्माण किया जाना है। शासन को इसका प्रस्ताव कुछ महीने पहले भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। यह प्रदेश स्तर पर प्रथम शासकीय गौशाला है।
8 जुलाई को मुख्यमंत्री कर सकते है भूमिपूजन
नवीन शासकीय गोशाला का भूमि चयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं, जिसका भूमिपूजन आठ जुलाई को मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई अतिथियों के आने की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां करने मे जुट गई हैं। इस योजना को मूर्त रूप मिलने पर लोगों को लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय सूचना प्रसारण आयुक्त ने मुख्यमंत्री का जताया आभार–प्रदेश में पहली शासकीय गौशाला खोले जाने के निर्णय का स्वागत करते हुये राष्ट्रीय सूचना प्रसारण आयुक्त अरविन्द तिवारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते इस प्रयास को अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय कहा । श्री तिवारी ने कहा कि हमारी गौमाता धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष की प्रदाता है गौ सेवा ही ईश्वर सेवा है । इसी तरह से छग के हर जिले में शासकीय गौशाला की आवश्यकता है ताकि हमारी धर्मप्राण गौमाता संरक्षित रहे और लोगों को रोजगार एवं गौ सेवा दोनो का लाभ मिल सके ।

