berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बेरीनाग सीएचसी में बांटे गए कंबल और फल। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (अनुसूचित मोर्चा) दर्पण कुमार के नेतृत्व में सीएचसी में भर्ती मरीजों को कंबल और फल वितरित किए गए।

​कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएचसी बेरीनाग में मरीजों की सेवा कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

​इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला, मंडल महामंत्री किरन मियान, सभासद नीरू कार्की, सभासद मंजू बाफिला, सभासद एवं मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा शामिल रहे।

​इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर दल बहादुर बाफिला, चनकाना के बूथ अध्यक्ष दान सिंह कठायत, नीरज पंत तथा निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News