प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान 9 वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों से बात की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों से बात की। चर्चा में पीएम ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इसमें कई तरह के सवाल शामिल थे, जैसे परीक्षा के कारण तनाव, मोटिवेशन के लिए क्या करें, मां-बाप को सपनों के बारे में कैसे समझाएं इत्यादि। पीएम ने आने वाले त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों से परीक्षा को ही त्यौहार बनाने की बात कही। कहा कि परीक्षा को त्योहार बना दें तो उसमें रंग भर जाएंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का जनपद स्थित 458 विद्यालयों में भी सीधा प्रसारण हुआ। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती देव सिंह राइका पिथौरागढ़ में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र सक्शेना, प्रधानाचार्य पुष्प राज भट्ट, व्यवस्थापक भूवन उप्रेती, गणेश शर्मा, ललित जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष ओझा ने किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं तक के करीब 20 हजार छत्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

