प्रधान मंत्री   के विजन मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचारमुक्त भारत के उदेश्य से जनपद मे 30 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा।

 

रूद्रपुर से न्यूज लाईव संवाददाता संदीप पाडे की रिपोंट:—

रूद्रपुर प्रधान मंत्री   के विजन मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचारमुक्त भारत के उदेश्य से जनपद मे 30 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाय जा रहा है। इसी क्रम मे आज जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे कलैक्ट्रेट के सभी अधिकारियाें व कर्मचारियो को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा जनता को भ्रष्टाचार से संघर्ष करने तथा इसका निवारण करने हेतु समाज के सभी व्यक्तियो को सामूहिक रूप से भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरो तथा उसके अस्तित्व व गम्भीरता के सम्बन्ध मे जनजागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए 30 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक सर्तकता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी के साथ, पारदर्शिता के साथ जनहित मे कार्य करेगा तो भारत स्वतः भ्रष्टाचारमुक्त हो जायेगा। विकास भवन मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियो को सत्य निष्टा का पाठ पढाया। इसी तरह जनपद की सभी तहसीलो मे उप जिलाधिकारियो व सभी विभागाध्यक्षो द्वारा अपने विभागो मे अपने अधिकारी व कर्मचारियो को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
इस अवसर पर कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी कलैक्ट्रेट युक्ता मिश्रा, एसएलओ एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस रावत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डा0 अनिल शर्मा, गोपाल पांडे सहित कलैक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This News