प्रशासन की सजगता के कारण किसानों का गुस्सा हुआ शांत
आगामी 04 दिसम्बर को किसान करेंगे महापंचायत
न्यूज लाईव सवाददाता अभिषेक कुमार गोड:—
अम्बेडकरनगर:एनएच-233 से प्रभावित सैकड़ों किसानों में लुम्बनी-दुद्धी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर हंगामा किया। एडीएम व एडिशनल एसपी के समझाने पर आगामी 4 दिसम्बर को महापंचायत की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन समाप्त किया।
जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 से प्रभावित सैकड़ों किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रगे हैं और आज इसी कड़ी में किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी के नेतृत्व में अकबरपुर-टाण्डा मुख्य मार्ग को इनामियापुर के पास जाम कर दिया। किसान सड़क पर ही बैठ गए जिनमें महिलाएन भी शामिल रहीं। सूचना पर तत्काल टाण्डा उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली व अलीगंज पुलिस पहुंच गई लेकिन किसानों के आक्रोश को को देखते हुए उच्च अधिकारियोँ को भी सूचित किया गया। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर किसानों को समझाया जिसके बाद किसानों ने सड़क को जाम मुक्त करते हुए प्रदर्शन समाप किया लेकिन आगामी 04 दिसम्बर को महापंचायत की घोषणा कर दिया।
बहरहाल प्रशासन की सजगता के कारांकिसानों का प्रदर्शन तो समाप्त हो गया लेकिन अगर इनकी समस्या का शीघ्र हल नहीं निकाला गया तो आगमी दिनों आयोजित महापंचायत में किसानों का गुस्सा फूट सकता है।