प्राचार्या श्वेता पाठक को सम्मान के साथ प्राप्त हुई पीएचडी की उपाधि

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती


कोरबा… रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत समाजशास्त्र विषय में शोधार्थी श्वेता पाठक को निर्देशक डॉ मनीषा महापात्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निर्देशन में कोरबा जिले के विद्युत संयंत्रों में कार्यरत असंगठित महिला श्रमिकों की समाजशास्त्री अध्ययन विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई
यह उपाधि उन्हें 4 मार्च को रायपुर में आयोजित रवी शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की 24 मैं दीक्षांत समारोह में प्राप्त हुई समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.. मुख्य अतिथि श्री गोपाल कृष्ण गांधी. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की गरिमामय उपस्थिति थी
डॉक्टर श्वेता पाठक नगर के प्रतिष्ठित नागरिक प्रकाश पाठक की पुत्रवधू उत्तम पांडे की पुत्री एवं अमोल पाठक की पत्नी है इस उपलब्धि पर प्यारे लाल चौधरी क्रीड़ा प्रभारी कुमारी पूजा पांडे प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी है डॉक्टर श्वेता पाठक ड्रीम इंडिया स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है.

Share This News