बड़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ काग्रेस का आक्रोस।

अस्कोट से न्यूज होम लाइव के लिए महेश पाल की रिर्पोट:-
अस्कोट रसोई गैस,पेट्रोल,डीजल के साथ खाद्य और दवा जैसी जरुरी चीजो के बड़ते दामों पर कांग्रेस नेता तरुण पाल के नेतृत्व मे क्षेत्रवासियों ने आक्रोस ब्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा शासन मे केंद्र व राज्य सरकार दोनो मिल कर टैक्सो मे बड़ोत्तरी करती जा रही है और सब्सिडी समाप्त कर रही है जिस से आम जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है।
पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,खाद्य तेल आदि के दाम पिछले कुछ समय मे ही निर्धारित मूल्य से दोगुने हो चुके है और अब सरकार जरुरी दवाईयों के दाम भी बड़ा रही है।
कांग्रेस नेता तरुण पाल ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ सहित हर समस्या के मुद्दे को दबाने के लिऐ सरकार किसी की नही सुन रही जनता परेशान है पर सरकार पर कोई फर्क नही पड़ रहा जिस कारण आज हम इस गुंगी, बहरी डबल इंजन सरकार को नींद से जगा कर सचेत कर रहे हैं अगर बड़ती कीमतों पर जल्दी से लगाम नही लगती है तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। तरूण पाल,ललित पाल,महेश भण्डारी,कमल राम,नितेश जोशी,काजोल बसेडा़,बसंती देवी,पार्वती,निर्मला,आरती,योगेश धामी ललित पाल,नसीम खान आदि लोग प्रदर्शन मे शामिल रहे।

