FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

बाइक सवार टेंट व्यवसायी को गन पॉइंट पर लेकर सरेशाम हजारों की लूट ,एसपी देहात ने कसे शाही थाना पुलिस के पेंच

न्यूज होम लाइव संवाददाता सुनील शर्मा

बरेली । धनेटा-शीशगढ़ रोड पर आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं।इसी रोड पर 9 जून को साइकिल सवार से ,15 जुलाई की देर शाम दिनरा मिर्जापुर के सर्राफ छोटे लाल गंगवार के साथ हुई लूटपाट घटनाओ का पुलिस पर्दाफाश कर पाती कि इसी रोड पर दुनका की ओर से आ रहीं एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आगे चल रही बाइक सवार को गिराकर उससे बलपूर्वक 15 हजार को लूट लिया । सूचना मिलने पर एसपी देहात और सीओ मीरगंज दोनो पहुंचे ।और पीड़ित से लुटेरों का हुलिया पूंछा।घटना गुरुवार देर शाम की है।शाही थाना के मकड़ी खो गांव का रवि कुमार बाइक से जूनहाई गॉंव जा रहा था ।जहाँ के शुगरपाल को उसे 15हजार लौटाने थे । दुनका की ओर से एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आगे चल रही बाइक को गिराकर रवि से बलपूर्वक नगदी लूट ली। राहगीरों से मिली सूचना पर शाही थाना पुलिस पहुँची ।सूचना पर एसपी देहात डॉ संसार सिंह राठी और सीओ मीरगंज जगमोहनसिंह दोनो रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे।और पीड़ित से लुटेरों का हुलिया पूंछा ।वही थाना पुलिस ने लुटेरों की तलाश में काम्बिंग की ।

Share This News