FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhउत्तराखंड

बागेश्वर केे चचई में अब तक सात बच्चों की मौत ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

 

कपकोट तहसील केे चचई में अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके नजदीक गांव जगथाना में भी इस बीमारी से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इनमें तीन बच्चों की मौत तो इसी महीने हुई है। कपकोट तहसील के चचई और जगथाना गांव में फैली इस जानलेवा बीमारी के बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता पर गुस्साए ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन दिया | इधर कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में दर्जनों लोग धरने पर बैठे और लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा काटा पूर्व विधायक ललित ने कहा कि 7 बच्चों की मौत तक स्वास्थ्य विभाग आखिर कहां सोया था। लगभग तीन – चार महीने से चल रही है बीमारी का आज तक कोई पता नहीं चल पाया है ।

Share This News