FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्य

बारिश और कड़ाके के ठंड के साथ ही प्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट जारी

बारिश और कड़ाके के ठंड के साथ ही प्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट जारी:-
—–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीमः-

देहरादून,उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल ली है।सोमवार देर रात से ही राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही अन्य जिलों में बारिश के साथ कोहरा रहने के आसार बताया हैं। इसके मद्देनजर विभाग ने राज्य सरकार के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।चेतावनी को देखते हुए शासन ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात का दौर जारी है। सोमवार को केदारनाथ और बदरीनाथ के साथ ही आसपास की चोटियों पर हल्का बर्फ गिरी। निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, देर रात से ही कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। धनोल्टी में हल्के ओले भी गिरे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमाली और पिथौरागढ़ में भारी हिमपात हो सकता है। और 6 जनवरी को तापमान में और गिरावट आएगी।

Share This News