बारिश के कारण कैंची धाम सहित कई जगह सड़क पर पहाड़ी से भारी मलबा आने के करना बुधवार की शाम अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे बंद।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
हल्द्वानी। तेज बारिश के कारण कैंची धाम सहित कई जगह सड़क पर पहाड़ी से भारी मलबा आने के करना बुधवार की शाम अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे बंद हो गया। वहीं मंदिर परिसर में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। इससे दोनों ओर कई वाहन फंस गए।
भवाली-गरमपानी के बीच स्थित कैंची धाम क्षेत्र में देर शाम हुई तेज बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। कैंची धाम के पास सड़क में मलवा आने के कारण मुख्य सड़क बंद हो गई। वहीं मुख्य मंदिर के पास बरसाती नाले के साथ पहाड़ी से मलबा घुस गया। इससे नुकसान हुआ है। जबकि मंदिर के गेट के पास भी मलबा आने से नुकसान हुआ है और हर जगह कीचड़ हो गया। बारिश थमने पर मंदिर के सेवादार इसे साफ करने नज़र आये। वहीं मुख्य मंदिर से कुछ दूर अल्मोड़ा रोड पर बने एक मंदिर परिसर के पास बरसाती नाला उफान पर आने के कारण मंदिर में मलबा घुस गया जबकि सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से तेज बारिश हुई है उससे लग रहा था कि कहीं बादल फटा हो। क्षेत्र में कई जगह मलबा आने से सड़क बंद है। जबकि क्षेत्र में बहुत जगह नुकसान भी हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है और सड़क खोलने का काम कर रही है।

