बाहरी व्यक्ति के शापिंग काम्प्लेक्स का विरोध पर गंगोलीहाट बाजार बंद।
न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट मे बाहरी व्यक्ति द्वारा शापिंग काम्प्लेक्स खोले जाने के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
मंगलवार को व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले।
इस दौरान व्यापारियो नें विरोध प्रर्दशन करते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र में फेरी लगाने वालों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने शापिंग काम्प्लेक्स यहां खोले जाने का भी विरोध किया। कहा कि बाहरी व्यक्ति की तरफ से खोले जा रहे शापिंग काम्प्लेक्स को संचालित नहीं होने देंगे। इस दौरान व्यापारी काफी आक्रोशित दिखे। इस मौके पर व्यापारियो ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौपा। व्यापार संघ के आह्वान पर किए गये बंद में सभी व्यापारियों ने भाग लिया। नवरात्रि में मंदिर में दर्शनों को आए लोग इससे यहां खरीदारी तक नहीं कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
