प्राचार्य के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन
बेगूसराय न्यूज लाइव ब्यूरो / अनिकेत सिन्हा
छात्र जनता दल यूनाइटेड बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के परीक्षा नियंत्रक और एस बी एस एस कालेज प्राचार्य के खिलाफ सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया । इससे पहले कार्यकर्ताओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव प्रीति कुमारी ने किया । कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि विगत दिनों पूर्व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम खण्ड की परीक्षा आयोजित कि गयी थी । विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न संकाय के साथ विज्ञान संकाय के परीक्षार्थी को जो प्रवेश पत्र प्रदान किया गया था। उसमें आ र वी हिंदी के जगह सिर्फ हिंदी लिखा हुआ था । जिसके कारण जिले के लगभग 200-300 छात्र छात्राओं को परीक्षा से वंचित रह गये हैं । छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने की ओर अग्रसर है। छात्र जदयू परीक्षा तिथि की मांग लगातार पत्र लिखकर, दूरभाष के माध्यम से की जा रही है। लेकिन परीक्षा नियंत्रक के कानो में जू तक नहीं रेंग रही है। छात्र छात्राओं को ठगने की कोशिश की जा रही है। जिसे छात्र जदयू कभी बर्दाश्त नहीं करेगा । जल्द से जल्द परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की गई तो छात्र जद यू के कार्यकर्ता महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जायेगा । वहां उपस्थित नगर अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि आये दिन एस बी एस एस कालेज अपराधियों का अड्डा बना हुआ है। दिनांक 06-07-2018 को अपराधियों के द्वारे दिन दहाडे महाविद्यालय परिसर मे गोली चलाकर अपने मनोबल को दर्शाया । महाविद्यालय प्राचार्य कालेज चलाने मे पूरी तरह असक्षम है। वहां उपस्थित जिला प्रवक्ता सुमन लता ने कहा कि छात्र जदयू हमेशा से जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में शैक्षणिक अराजकता को मिटाने का काम कर रही है। परिसर मे सुदृढ़ शैक्षणिक विधि वयवस्था बहाल करने के लिए छात्र जद यू हमेशा से प्रयास रत है। छात्र जद यू प्राचार्य महोदय से सी सी टीवी कैमरे मे कैद अपराधियों की तसवीर को बेगूसराय पुलिस अधीक्षक को सौपते हुए गिरफ़्तारी की मांग की जाय नही तो छात्र जद यू उग्र आन्दोलन करेगा। वहां उपस्थित जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम ने कहा कि संगठन महाविद्यालय प्राचार्य से इस्तीफे की मांग करती है । प्राचार्य के कार्यकाल मे लगातार इस तरह की घटना घटित हो रही है। इस मामले को लेकर बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक और कुलपति महोदय से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला महासचिव नीरज कुमार, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार, तेघडा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, शबनम कुमारी, नेहा कुमारी, रणवीर कुमार, सुभम कुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



