बेटी पढाओं योजना के तहत, जिला प्रशासन के सौजन्य से पुलिस भर्ती तैयारी हेतु बालिकाओं को दिया जायेगा प्रशिक्षण ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-
बागेश्वर। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अनुलेखा बिष्ट ने.बताया कि बालिकाओं के समता विकास हेतु बेटी बचाओ,बेटी पढाओं योजना के तहत पुलिस भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशासन के सौजन्य से 13 मार्च.से आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं को पुलिस भर्ती हेतु तैयारी करायी जायेगी।50 बालिकाओं हेतु एक माह का प्रशिक्षण बागेश्वर, 50-50 बालिकाओं हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण कपकोट एवं गरुण मे दिया जाएगा। इच्छुक बालिकायें जीवन चंद्र पाण्डे(प्रशिक्षक) 9012143847 को संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन पुलिस भर्ती हेतु किए गये आवेदन के आधार पर ही किया जायेगा।बालिकाओं को पुलिस भर्ती हेतु आवेदन किये जाने का प्रमाण रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रस्तुत करना अनिवार्य है।उक्त के अतिरिक्त अन्य बालिकाओं को रिक्त स्थान होने की दशा मे पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 18-22 आयु वर्ग की बालिकाएं रजिस्ट्रेशन करा सकती है ।

