बेरीनाग। कांग्रेस जिला कार्यकारणी ने कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व सभासद बलवंत धानिक और देवेन्द्र मेहता को जिला महासचिव नियुक्ति किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। कांग्रेस जिला कार्यकारणी ने कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व सभासद बलवंत धानिक और देवेन्द्र मेहता को जिला महासचिव नियुक्ति किया है। गिरधर सिंह कार्की, प्रयाग सिंह बाफिला,भगवान धामी, को ब्लाक उपाध्यक्ष और पंकज बोरा ब्लाक महासचिव नियुक्त किया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को लोेक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस महासचिव नारायण राम आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ सम्मान किया। मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक नवेलिया,नगर अध्यक्ष हयात सिंह बाफिला, भगवान कार्की,महेश डसीला,सूरज रावत,पंकज बोरा,हरीश मेहता,बिटूट वाणी सहित आदि मौजूद रहे।

