बेरीनाग आत्म रक्षा के कराटे सीख रही छात्राये।
बेरीनाग आत्म रक्षा के कराटे सीख रही छात्राये।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण के कक्षा 9 की छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्राएं प्रशिक्षक नंदकिशोर से कराटे के अंतर्गत विषम परिस्थितियों में अपनी रक्षा किस प्रकार की जाए यह सीख रही हैं । वर्तमान परिस्थिति में महिला सुरक्षा के अंतर्गत इस तरह के प्रशिक्षण अपनी सार्थकता दर्शाते हैं। प्रशिक्षण में कक्षा 9 की 36 छात्राओं के साथ अन्य इच्छुक छात्राएं भी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानाचार्य उषा पंत ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण को समय-समय पर छात्राओ को दिया जाना चाहिए, जिससे यह विकट स्थिति का सामना दृढ़ता पूर्वक कर सकेगे।

