berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग आदर्श राजकीय कन्या इण्टर कालेज मे शिक्षको की नियुक्ति की माँग को लेकरअभिभावकों और छात्राओ ने प्रदर्शन किया।

बेरीनाग आदर्श राजकीय कन्या इण्टर कालेज मे शिक्षको की नियुक्ति की माँग को लेकर अभिभावकों और छात्राओ ने प्रदर्शन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग आदर्श राजकीय कन्या इण्टर कालेज मे शिक्षको की नियुक्ति की माँग को लेकर अभिभावकों और छात्राओ ने प्रदर्शन किया। और खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जी जी आई सी की छात्रों और अभिभावकों ने जीजीआईसी से नगर में जुलूस निकाला और खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत घेराव किया ।

जीजीआई सी में प्रवक्ताओं के 9 पदों से 6 पद खाली हैं जिससे भौतिक विज्ञान, गणित, हिन्दी, संस्कृत, इतिहास,  अर्थशास्त्र और सहायक अध्यापक में 11 में से 3 पद विज्ञान, गणित, हिन्दी के पद खाली हैं।

अभिभावक हेमा बोरा ने बताया कि अध्यापिकाओं के नहीं हो से छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है ।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र अध्यापिकाओं नियुक्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।कहा बेरीनाग के दूरस्थ क्षेत्रों से बच्चे पढने आते है तथा यहाँ शिक्षक नही होने से छात्राओ को परेंशानी हो रही है। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग स्वीकृत तो है पर अध्यापक नहीं। छात्रों को मजबूरन कला वर्ग में प्रवेश लेना पड़ रहा है। जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक है, वह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेज रहे हैं, लेकिन जिनअभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत बताया कि अध्यापिकाओं की कमी की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है और दुर्गम श्रेत्र का विद्यालय होने के कारण 15 दिनों के अन्दर खाली पदों पर नियुक्त हो जायेगी । इस मौके पर यामनी बिष्ट, भावना बिष्ट, नीलम जोशी, दीपिका बाफिला, विमला बाफिला, हेमा बोरा, कमला देवी मुन्नी देवी, पुष्पा पाठक, देवकी देवी, पूजा पंत, राधिका पंत, अनामिका, सरोजनी दीक्षा पंत,स्नेहा बोरा,नेहा बाफिला आदि मौजूद थे ।

Share This News