बेरीनाग कुमाऊँ विश्वविद्यालय की उदासीनता से विधार्थी परेशान।
बेरीनाग कुमाऊँ विश्वविद्यालय की उदासीनता से विधार्थी परेशान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क..
बेरीनाग। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की उदासीन रवये से फाइनल सीएससी 6 समेस्टर के छात्रछात्राओं में रोष व्याप्त है छात्रछात्राओं ने बताया कि बीएससी 6 समेस्टर फाइनल वर्ष का रिजल्ट 22 नवंबर को घोषित किया गया । लेकिन अभी तक विधार्थियों के मार्कसीट कालेज में नही पहुचें हैं । बीएससी फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कई छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं और अन्य यूनिवर्सिटियों मे प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है। कई छात्रछात्राओं ने गोविंद ब्ललभ पंत यूनिवर्सिटी पंतनगर में आवेदन किया है और प्रतियोगिता को उत्तीर्ण किया है ।वहा पर उनको 29दिसंबर तक अपने सभी आरिजनल सार्टिफिकेट के साथ पहुचना और जमा करने हैं।लेकिन अभी तक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा सार्टिफिकेट कालेजों में नही से पहुंचने पर छात्र छात्राऐं और अभिभावक परेशान हैं । पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत भौरियाल कि कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा छात्रछात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुये उनकी मार्कसीट शीघ्र भेजने की मांग की है । जिससे विधाथियों का साल भी खराब न हो ।

