बेरीनाग के चचडेत में पति-पत्नी बेटी सहित तीन लोगों की मौत।
बेरीनाग में पति-पत्नी बेटी सहित तीन लोगों की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग विकास खण्ड के चचडेत का गांव तीन लोगों की मौत। सूचना के अनुसार तीनों चंचल सिंह मेहरा उम्र 30 पत्नी सरिता देवी, 25 पुत्री गुंजन 17 माह की है, मृतक के भाई भगवान सिंह ने बताया मृतक बुधवार को अपने ससुराल चौकोड़ी गया था गुरुवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर पहुंचे थे , सुबह देखा तो चंचल सिंह घर के अन्दर लटका हुआ था, मृतक की पत्नी और बच्ची बिस्तर पर लेटे हालत में जमीन थे। घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। वही मृतक के मायके चाचा आनंन्द सिह अधिकारी ने बताया कि लडकी की शादी 2015 में शादी हुई थी। पहले भी लडकी के साथ ससुराल में लडकी के साथ मारपीट होती थी जिस कारण लडकी माइके मे ही रहती थी। उन्होने बताया कि जवाई कल ही दिल्ली से छुट्टी मे मायके पहुचे और मायके से यह कह कर कि घर में गेहू कटाई कर फिर मायके आने की बात कर अपने घर चचडेत आये लेकिन दूसरे ही दिन आज इनकी मौत की खबर मिली इन्होने इस मौत पर सन्देश जताया।मौके पर जानकारी मिलते ही एसडीएम अभय प्रताप सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया , वही एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने जांच करना शुरू कर दी है।
————————–

