berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग के पत्रकारों ने मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना को दी श्रद्धांजलि।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:-

बेरीनाग। मशहूर टीवी ऐंकर रोहित सरदाना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रोहित सरदाना लंबे समय तक ‘जी न्यूज’ में थे और इस समय ‘आजतक’ चैनल में सेवाएं दे रहे थे। शाम को प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘दंगल’ की वह ऐंकरिंग करते थे। उन्हें पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था और बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। रोहित सरदाना के निधन पर बेरीनाग के पत्रकारों ने शोक जताया और कहा कि देश ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया है। वह हमेशा निष्पक्ष और बेबाक रिपोर्टिंग के लिए खड़े थे। भगवान दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति दे। वही कोरोना काल में अपने अपने घर पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर राठौर, गोविंद चावला,प्रदीप महरा,जीवन धानिक, गोविंद भाण्डारी, कैलाश चन्याल ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share This News