FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग के बना गाव में बिजली करंट से छात्र की मौत पर उसके पिता ने यूपीसीएल व नगर पंचायत के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करायी।

बेरीनाग के बना गाव में बिजली करंट से छात्र की मौत पर उसके पिता ने यूपीसीएल व नगर पंचायत के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करायी।

एनएचएल नेटवर्क:-

बेरीनाग के बना गांव निवासी कक्षा नौ के एक छात्र की त्रिपुरादेवी प्राथमिक विद्यालय मैदान से अपनी छोटी बहन को घर ले जाते समय बिजली के नंगे तार में पैर पड़ जाने से मौत हो गई। हालांकि घटना 25 नवंबर की है लेकिन उसके पिता ने बेरीनाग पुलिस थाने पहुंच  कर उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन और बेरीनाग नगर पंचायत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस थाने में तहरीर दर्ज कराते हुए बना गांव निवासी 56 वर्षीय बसंतराम ने कहा है कि 25 नवंबर को पूर्वाह्न साढ़े11 बजे कक्षा नौ में पढ़ने वाला उनका पुत्र अंकित कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्रिपुरादेवी से अपनी छोटी बहन को लेकर घर आ रहा था। उसके तीन दोस्त उसका रास्ते में इंतजार कर रहे थे। विद्यालय के मैदान को पार करते समय अंकित का पैर मैदान में पड़े बिजली के नंगे तार पर पड़ गया। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जब उसकी लाश से धुओं उठने लगा तो ग्रामीण वहां पहुंचे इस बीच उसके दोस्त मुकेश और राहुल भी वहां पहुंचे। लेकिन तब तक बहु देर हो चुकी थी।अधिकारियों की लापरवाही से अपने पुत्र को खो चुके बसंत कुमर ने पुलिस से मांग की है कि वह उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन व नगर पंचायत बेरीनाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस ने मामला 304 के तहत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This News