FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandनैनीताल

बेरीनाग के राईआगर निवासी शिक्षक का शव भीमताल झील से मिला।।

 

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग राममंदिर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक का शव भीमताल झील में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  छानबीन की तो शव की शिनाख्त राईआगर निवासी कुंदन सिंह पुत्र स्व नारायण सिंह उम्र 53 वर्ष के रूप में हुई।
जानकारी के अनुुसार भीमताल हल्द्वानी मोटर मार्ग में थाने से करीब एक किमी आगे झील में राहगीरों ने एक शव को तैरते देखा जिसकी जानकारी उन्होने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा मौके पर पहुंचे।  वहीं थैले में एक मोबाइल और दवा के पर्चे   के पर्चे मिले। जिनसे  पुलिस को बेरीनाग निवासी कुंदन सिंह का शव होने का संदेह हुआ। मामले की जानकारी तुरंत कुंदन सिंह के परिजनों को दी गई है।

Share This News