बेरीनाग कोरोना संदिग्ध को हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर होम आइसोलेशन में रखा गया।
बेरीनाग न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
——————————
बेरीनाग के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 मार्च को कोरोना संदिग्ध मनोज सिंह बाफिला पुत्र जीवन सिंह बाफिला उम्र 29 निवासी पुरानाथल को 20 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर देवेश गंगवार ने बताया कोरोना संदिग्ध मनोज सिंह बाफिला को हॉस्पीटल आइसोलेशन वार्ड में तीन दिन रखा और उपचार किया गया । मनोज सिंह बाफिला के स्वास्थ्य सामान्य होने पर मनोज को हॉस्पीटल से डिसचार्ज कर के होम आइसोलेशन में रखने का निर्णय लिया गया है। अब मनोज का उपचार घर में ही डॉक्टर नीरज कोहली ,एएनएम सौभाग्यवती सिंह, आशा कार्यकत्ती के निगरानी में किया जाएगा। कोरोना संदिग्ध मनोज सिंह बफिला ने बताया विदेश ग्रीस से 12 मार्च को अपना गॉव पहुँचा था। पाच दिन बाद सर दर्द बुखार, दस्त होने पर डॉक्टर को दिखाने के बाद और डॉक्टर ने उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा था। मनोज ने इस मौके मे कहा जो भी विदेश या शहरो से घर आ रहे वह अपना चेकअप नजदीकी अस्पताल में अवश्य कराये।
