FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों को नहीं मिली पगार।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन कोरोना वाइरस महामारी बिमारी को लेकर जहा लोग घरो में कैद हैं, वही जंग लडने के लिए डॉक्टर, पुलिस , सफाई कर्मचारी, मीडिया अपनी भूमिका निभा रहे है।
नगर पंचायत बेरीनाग के सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया की मार्च माह से पूरे देश में लॉकडाउन हैं। लोग घरो से बाहर नहीं निकल रहे हैं ,वही कोरोना महामारी को लेकर नगर में सफाई कर्मी पर्यावरण मित्र अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।  नगर में पन्द्रह सफाई कर्मी है जो किराये के कमरो में रह रहे है। नगर पंचायत के सात वार्ड में पाच पाच आउट डोर सफाई कर्मियों को रखा गया है, यहा हमारे द्वारा सुबह पाच बजे से शाम छ: बजे तक यह लगातार  ड्यूटी कर रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोई सहयोग नही दिया जा रहा है।उन्होने बताया कि उनकेे पास  राशन पानी लेने के लिए भी हमारे पास पैसे नहीं है।नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को पगार देने को कहा जा रहा हैं तो कभी पैसा नही आया कभी ट्रैजरी बन्द हैं कर के बहाना बना  रहे हैं, सफाई कर्मी अध्यक्ष सुमित ने कहा की अगर इस महामारी बिमारी में सफाई कर्मचारियों को पगार नहीं मिलेगी तो हम सफाई करना छोड़ देगे।सुमित पावर, रोहित कुमार, संजय कुमार, सोनू कुमार आदि ने यह जानकारी दी।

” नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया सफाई कर्मचारियों का हिसाब बनाया जा रहा हैं दो चार दिन में पगार मिल जाएंगी” 

Share This News