berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग नगर में  डॉ0अम्बेडकर मूर्ति लगाने की मॉग को लेकर तहसीलदार को दिया ञापन।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-

बेरीनाग विकास खण्ड़ मुख्यालय में डॉ0 भीम राव अमबेडकर की प्रेरणा केन्द्र बनाने व मूर्ति लगाये जाने की मॉग को लेकर  शुक्रवार को डॉ0 अम्बेडकर जयन्ती आयोजन समिति ने तहसीलदार को ञापन दिया । समिति ने कहा  वर्ष 2017 में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा पिथौरागढ भ्रमण के दिन बेरीनाग कस्बे में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर प्रेरणा केन्द्र व मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के क्रम में भूमि का चयन किया जाना था, विश्वस्त सूत्रों से विदित हुआ कि त्रिपुरा देवी में भूमि का चयन किया गया हैं। और उस क्षेत्र के लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त किये जा रहे हैं।समिति का कहना हैं भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणा केन्द्र व मूर्ति स्थापना की घोषणा नगर कस्बे में स्थापित करने के लिए हुई थी, इसे नगर में ही स्थापित होना चाहिए, यदि नगर कस्बे के बीच में भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं तो तहसील के परिसर में काफी भूमी बंजर पडी हैं, ! उसमें से एक नाली भूमी जो क्रीड़ा मैदान के किनारे स्थित हैं, प्रेऱणा केन्द्र का निर्माण कर दिया जाय। यह स्थान सुरक्षा के द्रष्टिकोण से भी सुरक्षित हैं, तथा संविधान निर्माता के मूर्ति लगने व प्रेरणा केन्द्र बनने में तहसील प्रशासन को भी आपत्ति नही होगी! संविधान निर्माता की मूर्ति कस्बे से तीन किलोमीटर दूर स्थापित करना आयोजन समिति व जनभावनाओ के अनूरूप नहीं हैं ,प्रेरणा केन्द्र तहसील परिसर में स्थापित करवाने के लिए कार्यवाही करने को कहा गया, विग्यापन देने में समिति अध्यक्ष हरि प्रसाद लोहिया,जीएल टम्टा, डीआर टम्टा, नवीन चन्द्र, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, अर्जुन राम, किशोर कुमार, जीवन लाल आदि मौजूद थे!


 

Share This News