बेरीनाग पीडब्लूडी गैस्ट हाऊस में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक।

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 5जून से 15 जून तक चलो गांव की ओर समाज जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव हेतु डीडीहाट जिले से लगभग 50 कार्यकर्ता बेरीनाग धारचूला मुनस्यारी थल मुवानी डीडीहाट के आस पास के गावो में जाकर रात्रि विश्राम और गांव के जीवन का प्रत्यक्ष दर्शन करेंगे साथ ही 4 जून से कुमाऊ विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश हेतु हो रहे रेहिस्ट्रेशन में अभाविप द्वारा कॉलेज परिसरों में हेल्प डैस्क लगाये जायेगे। और छात्रा छात्राओ की मदद की जायेगी और अभाविप नए छात्र छात्राओ का अभिनंन्दन करेगी बैठक का नेतृव जिला संयोजक सचिन पंत ने किया इस दौरान जिला संह संयोजक प्रवीण पांडा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप बोरा पियूष उपध्य्याय पल्लवी रौतेला चंद्रा डांगी मानसी हेमा धीरज महरा गोकुल महरा प्रशांत कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

