बेरीनाग में गुलदार का शिकार करने पहुचे शिकारी जॉय हुकिल
बेरीनाग में गुलदार का शिकार करने पहुचे शिकारी जॉय हुकिल

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….
बेरीनाग भट्टीगांव वार्ड में 7 वर्षीय बालिका हिमानी को पिछले महिने गुलदार ने निवाला बना लिया था। इसके बाद आदमखोर गुलदार को पकडने के लिए बन विभाग ने गाँव मे पिजरे लगाये और इस दौरान एक गुलदार पकडा भी गया बाद में गुलदार को वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वन विभाग को लिखित रूप में ज्ञापन दिया गया. ग्रामीणों का कहना था आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश दिये जाय सरकार ने लोगो की माँग को मानते हुए गुलदार को मारने के आदेश दे दिये गये और बाद मे वन विभाग के पास हंटर शिकारी के रूप में जॉय हुकिल पहुंच गए हैं। जॉय हुकिल को यहां पर 3 दिन हो गए हैं ,जो अभी तक आदमखोर की तलाश करने में लगे है, वन क्षेत्रा अधिकारी चंद्रा मेहरा ने बताया अभी तक आदमखोर गुलदार दिखाई नहीं दिया है। और अब हंटर शिकारी सोमवार तक की भट्टीगाँव मे रहेगे। वन सरपंच कैलाश चन्याल व ग्रामीणो का कहना है कि वन विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। लोगो ने वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा से कहा अगर आदमखोर गुलदार को मारा नही जाता है तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आन्दोलन करेगे जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी

