बेरीनाग में फेंकू पकौड़ा बेच कर विकलांग को दी व्हील चियर।

न्यूज लाईव संवाददाता कैलाश चन्याल की रिर्पोट:–

बेरीनाग नगर में बैक चौराहे   में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेम पन्त के नेत्रत्व में 7 फरवरी को फेंकू पकौड़ा स्टाल लगाया  था। पकौडे बेच कर   4000 रू  धन राशि प्राप्त हुई थी। इनसे प्राप्त धनराशि से बुधवार को  बोरा खेत निवासी विकलांग लछम राम 55 पुत्र हुत राम को व्हील चियर  प्रदान की गयी।   लछम राम ने बताया नगर में 18 वर्ष पहले कार पेन्ट का काम करता था। कान में सुराग होने से पॉव ने काम करना छोड़ दिया, लछम राम के पॉच बच्चे हैं तीन लड़कियों की शादी हो गई, छोटी लड़की  बीए कर रही हैं लड़के की भी शादी हैं नगर में कपडों की दुकान में काम करता है।और घर का खर्चा चला रहा है। लछम राम ने बताया आभी तक मेरी विकलांग पेशन नहीं लगी वही हेम पन्त ने बताया पकौडे बेच कर 4000 रू0 धन राशि हुई थी, जिस में  व्हील चेयर खरीदी गयी ।  व्हील  चियर दिलाने मे समाज सेवी मुन्ना राठौर का विशेष सहयोग रहा।
Share This News