berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मे बन्दर ने महिला को घायल किया

न्यूज होम लाइव डिजिटल डैस्क:-

—————————————————————-

बेरीनाग में आए दिन बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। पहले कई बार स्कूल के बच्चों को भी बंदरों ने नुकसान पहुंचाया है । कई बार पैदल चल रहे लोगों पर बंदरों अटैक कर चुके है, बुद्धवार को नया बाजार निवासी श्रीमती भवानी देवी उम्र 56 साल दिन में उनके घर पर छत में बैठी थी तभी बंदर ने उनके सर में अटैक कर घायल कर दिया।तथा महिला के सिर व शरीर के कई अंगो मे जख्म कर दिया । जिन्हे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा बेरीनाग लाया गया जहॉ उन्हे 6 से 7 टांके लगाये गये हैं। क्षेत्रीय लोगो ने वन विभाग से बन्दरो को पकडने की माँग की है ,और घायल महिला को मुआवजा देने की माँग की है।

Share This News