berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन में बनेगा सेना का कोविड अस्पताल।

बेरीनाग राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन में बनेगा सेना का कोविड अस्पताल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग शुक्रवार को देवीनगर स्थित पालिटेक्निक कालेज भवन मे सेना द्वारा 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाये जाने को लेकर आज विधायक मीना गंगोला की अध्यक्षता में सेनाधिकारियो के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे सेना द्वारा बनाये जा रहे कोविड अस्पताल पर चर्चा हुई और पॉलिटेक्निक कालेज भवन मे अस्पताल बनाये जाने पर सहमति हुई , अब जल्दी ही यहा 50 बेड का कोविड अस्पताल बन जायेगा।

विधायक मीना गंगोला ,सेना के मेजर अरूण कुमार सहित उप जिलाधिकारी बेरीनाग अभय प्रताप सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सिद्धार्थ पाटनी , थानाध्यक्ष बेरीनाग सुनील जोशी द्वारा भवन का निरीक्षण भी किया। भवन मे बिजली पानी आदि कई व्यवस्थाओ को लेकर विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता की है। अब जल्दी ही पोलीटेक्निक कालेज कोविड अस्पताल बनाया जायेगा। मौके पर विधायक मीना गंगोला,सेना मेजर अरूण कुमार,एसडीएम अभय प्रताप सिह, चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ पाटनी,थानाध्यक्ष सुशील जोशी, गोकुल गंगोला,धीरज बिष्ट,मनीष पंत, समेत कई मौजूद थे।

Share This News