बेरीनाग राजकीय शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन राजकीय इण्टर कालेज सभागार में संम्पन्न।
बेरीनाग राजकीय शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन राजकीय इण्टर कालेज सभागार में संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय शिक्षक संघ विकास खंड बेरीनाग, की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी ब्लॉक अधिवेशन राजकीय इण्टर कालेज बेरीनाग के सभागार मे की गयी। अधिवेशन के प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि विनीता बाफिला ब्लाक प्रमुख बेरीनाग विशिष्ट अतिथि हेम पन्त अध्यक्ष नगर पंचयत- बेरीनाग तथा तरुण पन्त खंड शिक्षा अधिकारी बेरीनाग रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा रा.शि.संघ के सदस्यों द्वारा शिक्षा के उन्नयन हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। उन्नयन गोष्ठी को उपरोक्त अतिथियों द्वारा सम्बोधित किया गया।
द्वितीय सूत्र में रा० शिक्षक संघ के नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रवीण रावल जिलामंत्री कार्यक्रम में शपथ दिलायी गयी।
कार्यक्रम में भूपेन्द्र भण्डारी पूर्व जिलाध्यक्ष भूपाल चुफाल, योगेश जोशी, मनोज पाण्डेय आशुतोष मिश्रा प्रा ब्लॉक कार्यकारिणी तथा रा. शि०संघ विकासखंड-बेरीनाग के समस्त माध्यामिक विद्यालयों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मनमोहन सिंह मेहता अध्यक्ष।दीपक टम्टा उपाध्यक्ष, गीता बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार जोशी मंत्री, भूपेन्द्र कुमार सिंह – संयुक्त मंत्री, तनुजा पन्त संयुक्त मंत्री बनाये गये।कार्यक्रम में नन्दन सिंह वाफिला सदस्य जिला पंचायत प्रवीण रावल जिला मंत्री, पर्यवेक्षक ठाकुर सिंह इसीला प्रदेश महामंत्री रा. जू० हा शिक्षक संघ, चन्द्र सिंह रौतेला मंत्री संयुक्त सामिल रहे।
अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया, तथा वरिष्ट अध्यापक विनोद कुमार जोश को संरक्षक, मोहन-चन्द्र पन्त को सलाहकार तथा शौर्य -वर्धन महरा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार जोशी एवं दिनेश सिंह महरा ने किया ।

