berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग लोनिवि के आश्वासन पर ठेकेदार ने आंदोलन स्थगित  किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार भगवत भौरियाल द्वारा दो वर्ष पूर्व दोलीगाढ पौसा पोस्ताला में सड़क निर्माण का कार्य किया था । लेकिन विभाग द्वारा कार्य पूर्ण करने के बाद भी ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया था । ठेकेदार भगवत भौरियाल ने 13 जुलाई को भुगतान नहीं होने पर 18 जुलाई को लोनिवि कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। 18 जुलाई सोमवार को ठेकेदार भगवत भौरियाल उसकी पत्नी रेखा भौरियाल आत्मदाह करने के लिए लोनिवि कार्यालय पहुंचे तो हड़कंप मच गया । ठेकेदार के चेतावनी को ध्यान मे रखते हुए थाना प्रभारी हेम चन्द्र तिवारी पहले से ही पीडब्लूडी कार्यालय मे पुलिस बल के साथ तैनात थे।

जैसे ही पति पत्नी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीडब्लूडी कार्यालय पहुचे  तो उन्होने ऐसा करने से रोका और  थाना प्रभारी ने इनकी समस्या के समाधान किये जाने की बात कही तब जाकर ठेकेदार से विभागीय अधिकारियो ने वार्ता कर समस्या के समाधान करने की बात की, ठेकेदार ने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता  उन्हे बेवजह परेशान कर रहे है। उनके द्वारा एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी विभाग को दिया गया जो विभाग द्वारा खो दिये गये है। उनका भुगतान रोका गया है और पेनाल्टी भी लगा दी है । सहायक अभियंता संजीव भट्ट ने आश्वासन दिया की अब इस साइड का कार्य उनके पास है अभिलेखों की जांच की जायेगी और 22 जुलाई तक मामले का समाधान कर दिया जायेगा । इस मौके पर थानाध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी, अवर अभियंता सूरज आर्या व पुलिस बल मौजूद मौजूद रहा ।

Share This News