berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल।

बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-

बेरीनाग कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल के बीच अब स्वास्थ्य महकमा इसके वैक्सीनेशन को लेकर यहां पर भी तैयारियों में भी जुट गया है। इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ पाटनी के दिशानिर्देश में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मॉक ड्रिल किया।

इस मौके पर बताया गया कि कोरोना वैक्सीन का टीका पहले चरण में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों को ही लगाया जाना हैं। जबकि दूसरे चरण में कोरोना का टीका फ्रंटलाइन वारियर्स यानी रेगुलर पुलिस राजस्व पुलिस एवं अन्य कर्मचारियों को लगाया जाएगा। जिससे कि वे कोरोन के इस काल में फ्रंटलाइन पर रहकर आम आदमी को अपनी सेवाएं जारी रख सकें। इस अवसर पर बताया गया कि 50 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों का सर्वे कर उन्हें सूचिबद्ध किया जा रहा हैं। ताकि उन्हें वरियता के साथ टीका लगाया जा सके। इसके साथ ही अन्य किसी बीमारी से ग्रसित लोगो को भी कोरोना का टीका प्राथमिकता में लगाया जाएगा। डॉ सन्दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के बाद व्यक्ति को अस्पताल में ही बनाये गए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा ताकि विपरीत लक्षण दिखने पर यथा समय उचित इलाज दिया जा सकेगा। इस अवसर पर सीएचसी के तमाम चिकित्सा कर्मियों के साथ ही पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Share This News