berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग । सार्वजनिक शौचालय बंद होने पर भड़के टैक्सी चालक।

बेरीनाग । सार्वजनिक शौचालय बंद होने पर भड़के टैक्सी चालक

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम.

बेरीनाग, टैक्सी स्टैंड के समीप बने सार्वजनिक शौचालय के बंद होने के कारण टैक्सी चालकों और व्यापारियों ने प्रकाश कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । प्रकाश कुमार ने कहा है कि जब से ये शौचालय बना है तब से ये बंद पड़ा है ।शौचालय बंद होने से बाहर से आने वाले पर्यटक, यात्री,व्यापारी परेशान रहते हैं।टैक्सी स्टैंड से गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, शेराघाट,पुरानाथल, रावतसेरा को टैक्सियों का संचालन होता है यहाँ पर यात्रियों की भीड़ रहती है ।उन्होंने शीघ्र शौचालय खोलने की मांग की । इस मौके पर कमल वर्मा, हेमंत खोलिया,राम लाल,अशोक कुमार, शमशेर अस्वाल,आनन्द पत,महेन्द्र रावल आदि मौजूद थे ।

Share This News