बेसहारा बच्चो की सहारा बनी..गंगा..
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) तहसील मुख्यालय के पास नगर के भट्टीगॉव वार्ड तीन में प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्या गंगा आर्या ने तहसील मुख्यालय के पास भट्टीगॉव और पौषा की दो बालिकाओं को गोद लिए लिए है। लॉकडाउन के चलते गंगा आर्या ने पास बना कर रविवार को गंगा आर्या बच्चों मिली और उनका लॉकडाउन में हो रही परेशानी को लेकर बच्चों से मिली और बालिकाओ को चावल,दाल,तेल,नमक, डिटौल साबुन,सब्जी आदि आवश्यक सामग्री दी।
गोद ली प्रथम बालिका कुमारी भावना उपाध्याय पुत्री गोविन्द बल्लभ उपाध्याय निवासी पौंषा दूसरी बालिका कुमारी शोभा चन्याल पुत्री भगत राम निवासी भट्टीगांव नगर पंचायत बेरीनाग को स्वयं घर घर जा कर लॉक डाउन में हो रही परेशानी को देखते हुुए भोजन सामग्री दी गई । प्रधानाचार्या गंगा आर्या का बच्चों से काफी लगाव हैं, भट्टीगॉव में गंगा आर्या घर घर जा कर बच्चों को पढाई करने को लेकर बच्चों को स्कूल लाती हैं, और गरीब जरूरतमंद लोगों के बच्चों का खर्चा खुद उठाती हैं। गंगा आर्या का इस नेक कार्य से भट्टीगॉव के लोगो गंगा आर्या का आभार जाताया।उन्होने कहा सोमवार को भी अन्य बच्चों को भी आवश्यक सामग्री देगी, गंगा आर्या के साथ इस वक्त उनके पति शिक्षक नवीन चन्द्र आर्या भी सहयोग कर रहे है।

