बेस चिकित्सालय भवन में आइसोलेशन वार्ड तैयार।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ । नॉवल कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मद्देनजर जनपद पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किया गया है। सुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने कार्यदाई संस्था, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ इसका स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले में जो भी संदिग्ध कोरोना मरीज होंगे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर यहॉ रखा जाएगा और उनका इलाज भी यहीं किया जाएगा। इस हेतु कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के द्वारा 2 ब्लॉक कुल 200 बेड क्षमता के तैयार कर लिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल के महाप्रबंधक आर पी उनियाल ने अवगत कराया कि दो ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, एक ब्लॉक जिसकी कुल क्षमता 150 की है वह भी एक सप्ताह में पूर्ण तैयार कर लिया जाएगा।इस प्रकार कुल 350 बेड तीनों ब्लॉकों में तैयार हो जाएंगे। तीनों ब्लॉकों में विद्युत व जल संस्थान द्वरा विद्युत व पेयजल संयोजन का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित होटल असोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल व नगर के ब्यापारी कमल पुनेड़ा द्वारा बेस चिकित्सालय हेतु 60 बेड व 60 गद्दे चिकित्सालय के अपनी ओर से प्रदान करने के संबंध अवगत कराते हुए आपूर्ति की गई। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू,सी एम ओ उषा गुंज्याल, डिप्टी सी एम ओ डॉ राजेश ढकरियाल ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक ए के रतूड़ी,अधिशासी अभियंता विद्युत नितिन गर्खाल,जल संस्थान अशोक कुमार,राकेश देवलाल,कमल पुनेड़ा आदि उपस्थित रहे।

