LatestNewsउत्तर प्रदेश

बैंक व डाकघर की शाखाओं में कैश नदारत, उपभोक्ता परेशान

 न्यूज लाइव संवाददाता  अभिषेक कुमार गौड:—

आलापुर ,अम्बेडकरनगर। इन दिनों कैश की भारी किल्लत से सभी बैंकों एवं पोस्ट आफिस के उपभोक्ता जूझ रहे हैं। ऐसा आलापुर स्टेट बैंक व रामनगर बैंक आफ बड़ौदा व रामनगर पोस्ट आफिस की समस्या देखकर कहा ही जा सकता है। इन स्थानों पर बड़ी संख्या आम उपभोक्ताओं के साथ ही बड़े छोटे व्यवसायी कैश की किल्लत से परेशान हैं। स्थानीय कस्बे में बैंकों द्वारा कैश की कमी और सरवर के नाम पर कामकाज रोक देने का सिलसिला बुधवार को भी बदस्तूर जारी रहा। सुबह- सुबह बैंक खुलते ही शाखाओं के बाहर नो-कैश की नोटिस चस्पा कर दी जाती है। बुधवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जहां सरवर की खराबी के चलते लेनदेन प्रभावित रहा वहीं बैंक आफ बड़ौदा में महज 10-10 हजार रूपए ही आधार कार्ड के माध्यम से प्रत्येक ग्राहक को वितरित किए जा रहे थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा रामनगर में जहां कैश की किल्लत रही वहीं एचडीएफसी बैंक रामनगर में भी कैश का अभाव रहा। तहसील क्षेत्र के यूनियन बैंक के एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम के शटर बंद थे।ऐसे में कैश की किल्लत से लोग जूझनें पर विवश है।शादी के सीजन में कस्बे की लगभग सभी प्रमुख बैंकों की शाखाओं में यही स्थिति है।रामनगर बाजार निवासी सुनील कुमार राकेश दीपक के अलावा शुकुल बाजार निवासी प्रशांत सिंह समेत कई अन्य लोग सहागल के संबंध में खरीदारी के लिए धन की चक्कर में बैंक में लाइन लगाने को विवश रहे लेकिन अंततः उन्हें बिना कैश के ही वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक शाखा आलापुर के प्रबंधक अजय सिंह नें कहा कि जितना कैश प्राप्त होता है उसे वितरित किया जाता है।

Share This News