बॉलीवुड के सबसे पुराने कपूर खानदान में कुछ चेहरे लोगों की नजरों से दूर ही रहते हैं। हाल में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड के सबसे पुराने कपूर खानदान में कुछ चेहरे लोगों की नजरों से दूर ही रहते हैं। हाल में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं।

पटना न्यूज लाईव व्यूरो, सनाउल हक़ चंचल

बेहद खूबसूरत है रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रहती हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा फिल्मों से दूरी बनाये रखती है और पब्लिक लाइफ में बहुत कम नजर आती है।

रिद्धिमा कपूर का जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था। नीतू कपूर ने रणबीर से पहले रिद्धिमा को जन्म दिया था। रिद्धिमा रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई शौक नहीं था।

रिद्धिमा को शुरू से ही ज्वेलरी डिजाइनिंग का शौक रहा और उन्होंने इस फील्ड में ही नाम कमाया. ज्वेलरी डिजाइनिंग उनका शुरू से ही पैशन रहा और वह उसी को फॉलो करती हैं।

रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 में शादी कर ली थी। उन्होंने अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के सबसे मशहूर बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी रचाई। शादी के बाद उनकी एक प्यारी सी बेटी भी हुई।

बेटी को जन्म देने के बाद भी रिद्धिमा का ज्वेलरी डिजाइनिंग का पैशन खत्म नहीं हुआ।

आज रिद्धिमा कपूर का नाम दुनिया के बेस्ट ज्वेलरी डिज़ाइनर्स में शामिल है, उन्होंने ‘R’ नाम से खुद का ज्वेलरी ब्रांड भी बनाया है।

Share This News