berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

भट्टीगांव वन पंचायत में देवदार के हरे पेड़ काटने वाले अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई

भट्टीगांव वन पंचायत में देवदार के हरे पेड़ काटने वाले अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।

न्‍यूम होम लाइव संवाददाता   कैलाश चन्‍याल

बेरीनाग नगर से लगे वन पंचायत भट्टीगांव में पांच जनवरी को तीन हरे पेड़ देवदार के काटे गये और कई पेड़ क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। इन अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर वन सरपंच द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। वन सरपंच कैलाश चन्याल ने बताया जिसकी सूचना वन पंचायत को मिलने पर वन पंचायत में हड़कंप मच गया । इस घटना की जांच के लिए वन पंचायत और वन विभाग खोजबीन शुरू करने के बाद पता चला विधुत विभाग के ठेकेदार द्वारा पेड़ काटे गए । जिसकी जानकारी वन सरपंच कैलाश चन्याल द्वारा उप खण्ड विधुत विभाग को सूचना पत्र भेजकर दी गयी । विधुत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को वन सरपंच कैलाश चन्याल द्वारा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और कहा वन पंचायत में तीन हरे पेड़ काटने वाले अपराधियों पर तत्काल प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This News