भट्टीगॉव में भी जमने लगी महिलाओं की बैठकी होली की धूम

 

भट्टीगॉव में भी जमने लगी महिलाओं की बैठकी होली की धूम।

न्यूज लाईव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–

बेरीनाग तहसील मुख्यालय नगर के भट्टीगॉव में महिलाओं की बैठकी होली की धूम मची हैं ! विभिन्न रागों पर आधारित बैठकी होली में लोग बढ- चढ कर हिस्सा ले रहे हैं । महिलाओं की बैठकी होली में कन्नागेर पन्त नगर की महिलाओं ने सुंदर होली गीत की प्रस्तुति दी! ढोल की थाप के बीच होली गायन से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कन्नेगेर के महिलाओं ने होली सुमिरो सीता- राम भये कोई हरी जनम नही पाओगे, हरि धरे मुकुट सिर खेले होली!काहे के संघ सिया होरी खोले काहे के संग राधा गोरी राम के संघ सिया होली खेले क्रष्ण के संग राधा गोरी आदि गायन किया वही भट्टीगॉव के महिलाओं में मुख्य होल्यार देवकी देवी,गोविन्दी पन्त, रमा पन्त, दीपा पन्त,ममता पन्त, कमला पन्त,मन्जू पन्त, लता पन्त, मीनाक्षी पन्त, उषा पन्त,पुष्पा पन्त,पुनम पन्त,भावना पन्त,चन्चला पन्त कई लोगो ने होली में हिस्सा लिया।

Share This News