भाजपा हरियाणा मे भाजपा विधायक रहे डॉ मंगल सैन की जयंती मनाई

 

बहादुरगढ से न्यूज लाईव संवाददाता  परवीन चौपडा की रिपोंट:–

हरियाणा भाजपा के सूत्रधार हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम लगातार सात बार रोहतक से विधायक रहे भाजपा हरियाणा के शेर डॉ मंगल सैन जी को उनकी जयंती पर शक्ति केन्द्र बूथ स्तरीय बूथ नं 73,74,75,75A,76,76A कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 6बजे शंकर गार्डन ,गली नं 7,लाईनपार मे किया।
इस अवसर पर विजय शेखावत मण्डल महामंंत्री, अनील कुमार जिला महामंत्री एस.सी.मोर्चा,मीर सिंह, राजकुमार रोहिल्ला बुथ प्रमुख ,नवीन कुमार बुथ प्रमुख,सहीराम ,विजय कुमार,सुनील,नीतिन सरोहा,कपिल, सचिन,संदीप,महिला कार्यकर्ता कामनी मत्रीं महिला मोर्चा, बबीता,कमलेश,सुनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
इस अवसर पर विजय शेखावत मंडल महामंत्री ने श्री मंगल सेन के जीवन के बारे मे बताया कि मंगल सेन जी बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक थे।वह संघ के प्रचारक रहे और उसके बाद राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार सात बार विधायक रहे इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम रहे श्री मंगल सेन का जीवन सादगी में व्यतीत हुआ।।उन्होंने हमेशा लोगों के साथ के बीच रहकर समाज की सेवा की,इतने लम्बे राजनीतिक जीवन के बाद भी अन्तिम समय मे उनकी यात्रा किराये के मकान से निकाली गई।।हम उनके सादगी पूर्ण जीवन से प्ररेणा मिलती है।

Share This News