FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्लीराज्य

भारत संचार निगम लिमिटेड  ने अपने ग्राहकों के लिए समर ऑफर  पेश किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

दिल्ली।  भारत संचार निगम लिमिटेड  ने अपने ग्राहकों के लिए समर ऑफर  पेश किया है। यह एक सीमित अवधि की पेशकश है। फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कब उपलब्ध होगी। बहरहाल 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए समर ऑफर आ गया है। हालांकि यह कोई नया ऑफर नहीं है। राज्य द्वारा संचालित टेल्को लंबे समय से 2399 रुपये की योजना के साथ अतिरिक्त वैधता की पेशकश कर रहा है। आइए जानें इस ऑफर में आपको क्या सुविधा मिल रही है…
बीएसएनएल समर ऑफर  के तहत अपना 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान  पेश कर रही है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स को टेल्को से कॉलर ट्यून सेवा और इरोस नाउ की मुफ्त सदस्यता मिलती है। आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन समर ऑफर के तहत यूजर्स को 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर्स को इस प्लान के साथ टेल्को की ओर से कुल 425 दिनों की सर्विस मिलेगी। यह प्लान इसके लायक है या नहीं यह यूजर पर निर्भर करता है। यह उन लोगों के लिए बनाई गई योजना नहीं है, जो बेहतर हाई-स्पीड डेटा चाहते हैं। बीएसएनएल के पास फिलहाल 4G नेटवर्क नहीं है और इसका मतलब है कि अगर आपको रोजाना 2 GB से अधिक डेटा मिलता है, तो इंटरनेट की अच्छी स्पीड न होने पर यह आपके किसी काम का नहीं हो सकता है। हालांकि अगर यह प्लान किसी ऐसे वृद्ध व्यक्ति के लिए है, जो 3G डेटा के साथ पर्याप्त रूप से रह सकता है।

Share This News