FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मंदिर से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, मां-बाप सहित बेटा घायल

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-

पिथौरागढ़ के लेलू क्षेत्र में सोमवार शाम मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार खाई में गिर गई। हादसे पति-पत्नी के साथ ही उनका बेटा घायल हो गया। लड़के को गंभीर चोट बताई जा रही है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बड़ालू निवासी पूरन सिंह इगराल उम्र 58 साल, उनकी पत्नी विमला इगराल उम्र 51 और उनका बेटा 25 वर्षीय दीवान सिंह इगराल सोमवार को लेलू मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लौटते वक्त शाम करीब साढ़े तीन-चार बजे लेलू-सन्न रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू किया जिसके बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में युवक दीवान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This News