FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मड़कनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग को लेकर गंगोलीहाट तक प्रदर्शन नारेबाजी कर निकाला जुलूस।

न्यूज होम लाइव संवाददाता  किशन पाठक:-

गंगोलीहाट आमरण अनशन आज दिनांक 14/12/2021 को 5 वे दिन भी जारी है पूर्व में दिनांक 12/12/ 2021 से अनशन पर बैठे अनशनकारियों क्रमशः गोपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी चमलेख / केदार सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बेडगाड़ा उम्र 32 वर्ष के स्वास्थ्य में गिरावट के चलते(शुगर लेवल कम होने के कारण) प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर नसीमा बानो द्वारा उक्त दोनों को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भिजवाया गया। उक्त दोनों अनशनकारियों की जगह पर क्रमशः
1- एक्स सूबेदार केसर सिंह पुत्र भीम सिंह ,उम्र 62 वर्ष निवासी-चमलेख
2- नारायण सिंह पुत्र केसर सिंह,उम्र 30 वर्ष निवासी बेडगाडा बैठ गए
अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 14/12/2021 को मड़कनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा उक्त मोटर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर ललित बिष्ट (समिति अध्यक्ष) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ पोस्ट ऑफिस लाइन में स्थित मां चामुंडा गेट से तहसील मुख्यालय गंगोलीहाट तक एक जुलूस/प्रदर्शन नारेबाजी कर निकाला गया। इस दौरान रोड नही तो वोट नही/क्षेत्रीय विधायक होश में आओ/ शासन प्रशासन हाए-हाए के नारे लगाए गए।। तत्पश्चात तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना/नारेबाजी की गई। ग्रामीणों द्वारा वर्तमान समय तक उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने पर रोष प्रकट किया गया।तत्पश्चात उक्त मोटर मार्ग निर्माण प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को संबोधित तहसीलदार दिनेश कुटौला को दिया गया। वर्तमान समय में उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों (महिला/ पुरुषों) द्वारा आमरण अनशन स्थल पहुंचकर आमरण अनशन को समर्थन दिया जा रहा है। संघर्ष समिति एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा अतिशीघ्र मोटर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की दशा में आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी गई है उक्त जुलूस को स्थानीय व्यापार संघ एवं राजनीतिक दल (कांग्रेस) के सदस्यों द्वारा समर्थन दिया गया।। मुख्य रूप से विक्रम सिंह (उपाध्यक्ष),पुष्कर सिंह (सचिव), केदार सिंह (कोषाध्यक्ष), हयात सिंह बोरा (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस), नारायण सिंह बोरा( नगर अध्यक्ष कांग्रेस), रजनी देवी( भाजपा महिला मोर्चा सदस्य), हरिश सिंह धनिक (व्यापार संघ अध्यक्ष), शंकर सिंह( अध्यक्ष संघर्ष समिति पव्वाधार) उमा मेहरा , राजेंद्र सिंह बिष्ट (प्रधान सुनखोला)आदि उपस्थित थे।इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु उचित पुलिस बल मौजूद रहा।

Share This News