मड़कनाली सुरखाल पाठक संघर्ष समिति का आंदोलन 151 दिन क्रमिक अनशन के बाद विगत 4 दिन से आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन जारी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट में चल रहे मड़कनाली सुरखाल पाठक संघर्ष समिति का आंदोलन 151 दिन क्रमिक अनशन के बाद विगत 4 दिन से आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन में पहले 2 दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बैठे जिनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी जगह संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट बेडगाड़ा व गोपाल सिंह बिष्ट निवासी धूड़ा रविवार से आमरण अनशन में बैठे हैं । संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा । वही संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को गंगोलीहाट के पोस्ट ऑफिस लाइन स्थित मां चामुंडा गेट से समस्त बेल पट्टी वासियों का एक विशाल जुलूस गंगोलीहाट नगर होते हुए तहसील प्रांगण तक जाएगा । वही आंदोलनकारियों ने कहां है कि यदि आमरण अनशन के दौरान कोई भी जन हानि होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इधर आंदोलन को समस्त बेलपट्टीवासी, गंगोलीहाट व्यापार संघ , व उत्तराखंड आंदोलनकारियों का पूर्ण समर्थन है ।

