LatestNewspithoragarhuttarakhand

मल्ला जोहार 13 गांवो में अभी तक सरकारी सस्ते गल्ले का राशन नहीं पहुंच पाया।

न्यूज होम लाइव के लिए सुनील खत्री की रिर्पोट:-

मुनस्यारी।मल्ला जोहार 13 गांवो में अभी तक सरकारी सस्ते गल्ले का राशन नहीं पहुंच पाया है। माइग्रेशन जाते समय केवल पैदल रास्ते भर का राशन ले जाते है। इन गांवो में भुखमरी की नौबत आने वाली है। बी. आर. ओ.तथा लोक निर्माण विभाग की आपसी खींचतान के कारण मापांग में पैदल रास्ता चलने लायक नहीं है। मिलम के निकट क्षतिग्रस्त पुल से जान हथेली में रखकर आवाजाही हो रही है। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज एसडीएम तथा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र का अंतिम गांव तहसील मुख्यालय से 68 किमी दूर पर है। इस क्षेत्र के लास्पा, रिलकोट, मर्तोली, मापा, ल्वां, पांछू, गनघर, मिलम, बुर्फू, बिलजू, टोला, खिलांच, रालम में आज की तिथि तक सरकारी राशन नहीं पहुंचा है। जिलाधिकारी ने एक माह पहले बैठक कर राशन भेजने के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बाद भी राशन इन गांवो तक नहीं पहुंचा है। सरकारी राशन के भरोसे जाने वाले सैकड़ो परिवारो के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इतना ही नहीं चीन सीमा पर रक्षक की भूमिका में रहने वाले इन परिवारो की परेशानी यही पर खत्म नहीं होती है। सीमा सड़क संगठन तथा लोक निर्माण विभाग के आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा भी सीमा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। बी.आर.ओ. मापांग में सड़क कटिंग का कार्य कर रहा है। पैदल यात्रा मार्ग धवस्त हो गया है। इस स्थान पर आवाजाही बंद है। खाली हाथ आदमी आर पार नहीं जा पा रहा है। लोनिवि तथा बी.आर.ओ.एक दूसरे पर जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ कर जनता को परेशान कर रहे है। मिलम के निकट के गाड़ में हिमपात से क्षतिग्रस्त पुल का अभी तक मरमत नहीं किया गया है। पुल पर लोग जान हथेली पर रखकर जा रहे है। बी.आर.ओ. आंखे बंद करके बैठा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर लोनिवि, बी.आर.ओ.तथा खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त बैठक बुलायी जाय। कहा कि बी. आर. ओ.का ओसी अस्कोट में बैठता है। काम इनका यहां चल रहा है। मर्तोलिया ने ओसी कार्यालय मुनस्यारी में स्थानतंरित करने की मांग उठाई। कहा कि इससे प्रशासन को तालमेल से कार्य करने में सहुलियत होगी। कहा कि समस्या एक सप्ताह के भीतर सुलझाया नहीं गया तो वे आंदोलन करेंगे।

Share This News