महात्मा गॉंधी जयन्ती समारोह की पूर्व तैयारियों से सम्बन्धित बैठक तहसील सभागार में …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः-
बागेश्वर… महात्मा गॉंधी जयन्ती समारोह को मनाये जाने हेतु तहसील सभागार में पूर्व तैयारियों से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुर्इ। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कहा कि अच्छे काम की नकारात्मक सोच को हटाकर अच्छे कार्यों की ओर ध्यान दें। बैठक में गॉधी जयन्ती मनाये जाने हेतु सर्वसम्मति से तय किया गया कि विशेष सफार्इ अभियान 01 अक्टूबर को समस्त विभाग/कार्यालयों में शाम 04:00 बजे से चलाया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से सफार्इ अभियान में सम्मिलित होने को कहा।
बैठक में पुलिस थाना एवं नुमार्इशखेत मैदान स्थित गॉंधी जी की मूर्ति की सफार्इ तथा रंगरोगन हेतु नगरपालिका परिषद को निर्देशित किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि विगत बर्ष की भॉंति इस बार भी प्रभात फेरी प्रात: 05:30 बजे चौक बाजार से प्रारम्भ होकर बस स्टेशन होते हुए थाने के समीप गॉंधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण करने के बाद बस स्टेशन होते हुए दुग बाजार से होकर नुमार्इशखेत में 06:30 बजे गॉंधी जी की मूर्ति में सामूहिक माल्यार्पण किया जायेगा। सर्वसम्मति से प्रभात फेरी के संयोजक व्यवस्थापक श्री गॉंधी आश्रम को नियुक्त किया गया।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रात: 08:00 बजे राजकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा महात्मागॉंधी जी तथा पं0लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के उपरान्त भजन गायन कार्यक्रम किये जायेंगे। तत्पश्चात गॉंधी जी के जीवन, कार्यो एवं विचारों की संक्षेप में परिचर्चा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में 02 अक्टूबर 2018 से पूर्व जूनियर एवं सीनियर वर्ग की निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने महात्मागॉधी जी के सिद्धांतों की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिये। तथा प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 02 अक्टूबर 2018 को जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा।
बैठक में तय किया गया कि क्रास कन्ट्रीरेस प्रात: 06.00 बजे से मण्डलसेरा बार्इ पास से शुरू होकर आरे पैट्रोल पम्प होते हुए डिग्री कालेज के गेट पर समाप्त होगी। प्रतियोगिता पांच ग्रुप्स में आयोजित की जायेगी साथ ही इस बार सीनियर सिटिजन वर्ग की ‘‘रन फोर पीस’’ रेस का आयोजन भी डिग्री कालेज में किया जायेगा। जिसकी व्यवस्था हेतु खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया। एम्बुलैन्स व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को तथा पेयजल व्यवस्था के लिए जलसंस्थान को टैंकरों की व्यवस्था के निर्देश दिये गये क्रास कन्ट्री रेस के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती द्वारा बताया गया कि 02 अक्टूबर को महात्मागॉधी जी की 150वीं वर्षगांठ जयन्ती के अवसर पर जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम को भी लागू किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, नरेन्द्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, रमेश पर्वतीय, किशन सिंह मलडा, जयन्त सिंह भाकुनी, हरीश सोनी, संजय शाह जगाती, हेम पंत, गोविन्द सिंह वाफिला, भुवन काण्डपाल अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

