महाराष्ट्र में भाजपा ने रातों-रात बाजी पलटी, देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री तो अजीत पवार उप मुख्यमंत्री।


News home live Political Desk: Navneet Mishra


भाजपा और एनसीपी ने रातों-रात महाराष्ट्र की स‍ियासी तस्वीर ऐसी बदली क‍ि मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के श्री अजीत पवार उप मुख्यमंत्री बन गए।
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने श्री फडणवीस को दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथग्रहण करने पर  ट्वीट कर बधाई दी।
महाराष्ट्र राज्यपाल मा० श्री भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फणनवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री शपथ द‍िलाई। 
शपथ ग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीवस ने कहा क‍ि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना पार्टी ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। 
श्री फणनवीस ने महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए एनसीपी नेता श्री अजीत पवार को भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 
कल्पना से परे देर रात तक एनसीपी-श‍िवसेना-कांग्रेस गठबंधन पर सबकी नज़रें ट‍िकी थीं।
 अल सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट ने सभी राजनैत‍िक रणनीत‍िकारों को अचंभे में डाल द‍िया। भाजपा ने रातों-रात बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना-कांग्रेस को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं लगी।
भाजपा ने दिया श‍िवसेना और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका-
ज्ञात हो कि कल देेेर रात तक श‍िवसेना के संजय राउत ने कहा था क‍ि शिवसेना चीफ श्री उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
-नवनीत मिश्र

Share This News